हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज में कार्यरत कांस्टेबल विनोद कुमार की हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गयी। इस घटना से पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को सुन गहरा दुख व्यक्त किया है।
इस संबंध में बृजमनगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की भांति मॉर्निंग वॉक करके लौटा। मृतक विनोद कुमार अपने किराए के रूम पर पहुंचते ही अचानक लड़खड़ा कर गिर गया और सांसे बंद हो गई।
तत्काल वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना बृजमनगंज थाने में दी। घटना की सूचना मिलते ही समस्त पुलिस स्टाफ वहां पहुंचा आनन फानन में सीएचसी बृजमनगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। अंत में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को सुनकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ अस्पताल में उमड़ने लगी। मृतक विनोद कुमार काफी लंबे समय से बृजमनगंज थाने पर ड्यूटी के कारण क्षेत्र में काफी चर्चित एवं लोकप्रिय थे। उसने पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने का हमेशा प्रयास किया।
एसओ ने दी जानकारी
एसओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि परिवार के आने तक मृतक कांस्टेबल का शव आइस बाक्स में सीएचसी बृजमनगंज पर रख इंतजार किया जा रहा है। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही पीएम की कार्रवाई की जाएगी।
Published : 16 August 2024, 2:29 PM IST
Topics : Brijmanganj constable Duty Maharajganj आरक्षी कांस्टेबल फाइल महराजगंज मृतक