हिंदी
महराजगंज: जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिलीप सिंह का पांच दिन भी औचक निरीक्षण जारी रहा। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक समेत तीन पर कार्यवाही के आदेश दिए है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार डा0 दिलीप सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को अपरान्ह्न में 01:37 बजे श्यामदेउरवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय कविता पाण्डेय बी.एच.डब्लू, डा0 बौद्ध गोपालन मौर्या, एम.ओ.सी.एच. और सुचिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक ये तीनो लोग अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित पाये गये अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने को निर्देशित किया गया है।
Published : 26 July 2024, 8:16 PM IST
Topics : action CMO s inspection Maharajganj senior assistant औचक निरीक्षण कार्यवाही वरिष्ठ सहायक सीएमओ