महराजगंज: सीएम योगी ने धानी में बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात, बांटी राहत सामग्री, पढ़िये सीएम के दौरे के ये अपडेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह महराजगंज के धानी ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात की और उनको राहत सामग्री बांटी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 October 2022, 12:10 PM IST
google-preferred

धानी (महराजगंज): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज जनपद में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई जायजा लिया। इसके बाद सीएम योगी जनपद के धानी ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनके बीच  राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर फरेंद्र विधायक वीरेंद्र चौधरी और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे।

सीएम योगी ने धानी ब्लॉक में अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ ग्रस्त जनपदों के लिए पूरी सहायता राशि और सामग्री का वितरण कर रही है। जिन क्षेत्रों में पानी भर गया है, वहां के लोगों को हर करह की खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बीएसए की गैर अनुपस्थिति में CDO ने किया BSA कार्यालय का औचक निरीक्षण, कई मिले अनुपस्थित, जानिये क्या हुआ आगे

सीएम योगी ने कहा कि हर बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा राशन किट पहुंचाई जा रही है। राशन किट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 5 किलो लाई समेत अन्य जरूरी खाद्यान्न सामग्री दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: तो क्या सिसवा नगर पालिका में फिलहाल नहीं होगा चेयरमैन और सभासदों का चुनाव?

सीएम योगी ने धानी ब्लॉक में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। यह ऐसा पहला मौका है, जब अक्टूबर माह में जनता को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ी। सीएम योगी ने आपदा की इस घड़ी में सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन लोगों के बीच जाकर पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Published : 
  • 14 October 2022, 12:10 PM IST

Advertisement
Advertisement