महराजगंज: निचलौल चेयरमैन विश्वनाथ मद्धेशिया और के बीच जमकर मारपीट, कई घायल

महराजगंज में निचलौल चेयरमैन और कांग्रेस नेता विश्वनाथ मद्धेशिया की मारपीट उनके भाई शिवनाथ मद्धेशिया के साथ होने की खबर है। इस मारपीट में दो लोग जख्मी बताये जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर..

Updated : 16 August 2018, 3:38 PM IST
google-preferred

महराजगंज: निचलौल नगर पंचायत के चेयरमैन और कांग्रेस के नेता विश्वनाथ मद्धेशिया और उनके भाई शिवनाथ मद्धेशिया में भीषण मारपीट हुई है। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विवाद की जड़ के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चेयरमैन की बुरी गत कर दी गयी और मारपीट में चेयरमैन का कुर्ता तक फट गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

Published : 
  • 16 August 2018, 3:38 PM IST