महराजगंज: छठ पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कोरोना काल में भी दिखा जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा का कड़ा पहरा

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जनपद में लोकपर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ लोगों द्वारा छठ महापर्व मनाया जा रहा है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट




कोल्हुई (महराजगंज): छठ महापर्व को लेकर लोगों में यहां जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस बंदोबस्त के बीच छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

जिले के कोल्हुई में छठ पर्व पूरे धूमधाम तरीके से मनाया जा रहा है। कोल्हुई स्थित दुर्गा मंदिर के पास पोखरे पर आज शाम से ही छठ पर्व को लेकर महिलाएं, युवतियां, बच्चे,पुरुष पोखरे पर इकट्ठा हुए। छठ व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी।

कोल्हुई के अलावा जिले भर में सूर्य षष्ठी व्रत की धूम रही। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत रहने से संतान सुख मिलता है। वैसे यह त्यौहार बिहार में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। अब यहां भी लोग बढ़-चढ़कर इस त्यौहार को मना रहे हैं। विशेषकर  सज धज कर महिलाएं विभिन्न प्रकार के फल अन्य सामानों  के साथ घाट पर गई और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। 

कोरोना महामारी के बावजूद भी बिहार, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में मनाया जाने वाला लोकपर्व छठ पर्व पूरे हर्षोल्लास तरीके से मनाया जा रहा है। लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया जा रहा है लेकिन कुछ मौकों पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिये बनाई गई गाइडलाइंस का उल्लंघन भी होता दिखा।
 










संबंधित समाचार