हिंदी
महराजगंजः बेसिक शिक्षा विभाग के जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 01 अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 08 से दोपहर 02 बजे तक और 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 09 से दोपहर 03 बजे तक चलते रहे। अब मंगलवार एक अक्टूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने सावधानियों को लेकर नई गाइड लाइन भी जारी की है।
यह रहेगी टाइमिंग
बेसिक शिक्षा के साथ ही एक अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल गया है। मंगलवार से माध्यमिक विद्यालय अब सुबह 9. 30 से दोपहर 3. 30 बजे तक चलेंगे। वर्तमान में यह 7. 30 से 1. 30 तक चल रहे थे। सुबह 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9. 45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।
समय बदलने का कारण
समय परिवर्तन का प्रमुख कारण बरसात के बाद मौसम खुलने से काफी उमस बढ़ी है। इससे मौसमी बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं।
वर्तमान में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। बच्चों को फुल आस्तीन के कपउे पहनकर स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर में साफ-सफाई तथा जलभराव न हो, इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा। फागिंग व दवा छिडकाव के भी आदेश बीएसए ने दिए हैं।
अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Published : 1 October 2024, 3:56 PM IST
Topics : basic Maharajganj Secondary school Timing नई टाईमिंग परिषदीय बेसिक शिक्षा विभाग महराजगंज विद्यालय