हिंदी
महराजगंज: ठुठीबारी कोतवाली के पास के कस्बे से व्यवसायी बबलू निगम का लगभग 10 साल का लड़का लापता है। परिजनों ने बच्चें के अपहरण की आशंका जताई है। इस घटना के बाद वहां के व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार ठुठीबारी में बबलू निगम (छेदी निगम) का कास्मेटिक का होलसेल व कपड़ा का बड़ा कारोबार है जो नेपाल बार्डर से लेकर जनपद महाराजगंज तक फैला हुआ है। व्यापारी का बेटा कल सुबह से अपने कस्बे से गायब है। काफी ढूढ़ने के बाद भी उस लड़के का कोई पता नहीं चला।
इस सम्बन्ध में व्यवसायी ने बताया कि हमारा किसी से कोई विवाद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे दुकान में एक नेपाल का व्यक्ति काम करता था, ऐसा लग रहा है कि शायद उसी ने मेरे लड़के को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।
Published : 12 January 2018, 1:22 PM IST
No related posts found.