
महराजगंज: जिले के विकासखंड लक्ष्मीपुर के एक गांव में कोटेदार ने राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से अंगूठे का निशान लेने के बाद राशन देने से मना कर दिया था। जिसकी खबर और वीडियो को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से चलाया था। जिसके बाद प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की।
बीते दिनों महराजगंज के लक्ष्मीपुर विकास खंड से जुड़े गांव मुंडली में कोटेदार ने लगभग 65 महिलाओं के उंगलियों के निशान ले लिए। बाद में कोटेदार ने सभी को राशन देने से मना कर दिया। जिसके बाद राशन लेने पहुंची महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।
मामले की जानकारी होने पर डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता ने ग्रामीणों की बात को सुना। प्रमुखता से खबर छपने के बाद अधिकारियों ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया।
जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर अतिन्द्र कुमार ने हंगामा करने वाली महिलाओं समेत तमाम अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि कोटेदार राशन देने में मनमानी कर रहा है। जिसके बाद कोटेदार को सस्पेंड कर दिया गया है।
Published : 28 August 2019, 10:36 AM IST
Topics : action kotedaar Maharajganj Ration uttar pradesh उत्तर प्रदेश कार्रवाई कोटेदार महराजगंज राशन