महराजगंज: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों व प्रशासन में नोक झोंक

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी है। शुक्रवार को जनपद के बृजमनगंज और सिसवा बाजार में अतिक्रमण ढ़हाये गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



महराजगंज:  जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी है। शुक्रवार को जनपद के बृजमनगंज और सिसवा बाजार में मुख्य मार्ग समेत कई जगहों से अतिक्रमण ढ़हाये गये। इस दौरान कुछ स्थानों पर व्यापारियों और प्रशासन में नोक झोंक भी दिखाई दी। प्रशासन का कहना है कि मुख्य मार्गों के बाद गलियों से भी अतिक्रमण हटाया जायेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। 

शुक्रवार को नगर पंचायत बृजमनगंज के कस्बा बृजमनगंज के मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध उप-जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्त्व अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। बृजमनगंज के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलने पर कई लोग खासे परेशान नजर आये। 

उप-जिलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को चेताया गया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण ना करने की चेतावनी दी गई। 

उप जिलाधिकारी फरेंदा ने डाइनामाइट न्यूज को यह बताया कि अभी यह कार्यवाही मुख्य सड़क पर की जा रही है। इसके बाद गलियों से भी अतिक्रमण हटवाया जायेगा।

नगरपालिका सिसवा कस्ब में भी फुटपाथ पर अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को ढ़हा दिया गया। कस्बे के रामजानकी मंदिर तिराहे से दुर्गा मंदिर होते हुए सब्ज़ी मंडी चौराहे तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। इस दौरान कई व्यापारियों व प्रशासन के बीच नोक झोंक भी हुई।

डाइनामाइट न्यूज़ को नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण से जाम कर रखा था। यह कस्बे के मुख्य मार्ग है जो काफी संकरी हो चुकी थी। 

इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रामदुलार यादव , चौकी प्रभारी अमित सिंह, हिमांशु राय, मोतीलाल, विनोद गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।










संबंधित समाचार