महराजगंज: त्रिमोहानी नदी में मौत की छलांग लगाने वाली महिला का शव 24 घंटे बाद बरामद

महराजगंज में सोमवार को त्रिमोहानी नदी में एक महिला ने पुल से छलांग ली थी। नदी में गिरते ही महिला तेज धारा में बह गई। 24 घंटों की खोजबीन के बाद आज महिला का शव बरामद किया गया। पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 August 2021, 4:24 PM IST
google-preferred

महराजगंज: त्रिमोहानी नदी में कल यानि सोमवार को मौत की छलांग लगाने वाली महिला का शव घटना के 24 घंटे बाद बरामद कर लिया। कल काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार को पीएससी ने भी रेसक्यू अभियान चलाया। नदी में खोजबीन के बाद महिला की लाश 24 घंटे बाद बरामद कर ली गई।  

महिला ने कल चेहरी के त्रिमुहानी पुल से एक महिला नदी में कूद गई थी,पानी का बहाव होने के कारण महिला नदी में बह गई थी। जिसका पता लगाने की कोशिश की जा रही थी,काफी खोजबीन करने के बाद 24 घंटे बाद महिला की लाश मिल गई है। महिला की लाश मिलने की बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

Published :  24 August 2021, 4:24 PM IST

Related News

Advertisement