महराजगंज: भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी सुरेश मद्धेशिया का अचानक हुआ दुखद निधन

महराजगंज जिले से एक बड़ी दुखद खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी सुरेश मद्देशिया का अचानक अब से कुछ मिनट पहले दुखद निधन हो गया है। इसकी खबर लगते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गयी है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 November 2017, 3:02 PM IST

महराजगंज: जिले से एक बड़ी दुखद खबर आ रही है। अब से कुछ मिनट पहले भारतीय जनता पार्टी के नगर में स्तंभ रहे सुरेश मद्धेशिया का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 

यह भी पढ़ें: वीडियो: भाजपा नेता सुरेश मद्धेशिया के निधन के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल 

इनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर वासियों में शोक की लहर छा गयी। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE 

 

निधन की खबर मिलते ही शोक जताने पहुंचे जयमंगल और कृष्ण गोपाल

निधन के खबर के तुरंत बाद सांसद पंकज चौधरी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि वे इस खबर को सुनकर हतप्रभ हैं। उन्होंने बताया कि वे आज सुबह ही सुरेश मद्देशिया से उनके घर पर जाकर मिले हैं और परहेज से चलने की सलाह दी।

सांसद के अलावा जिले के युवा समाजसेवी विकास जालान ने भी सुरेश मद्देशिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच से एक नेक इंसान असमय ही चला गया।

सांसद ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ है।

 

पीजीआई से लौटने के बाद सुरेश (लाल घेरे में) से मिलते विधायक जयमंगल (कल की फाइल फोटो)

स्थानीय निवासियों के मुताबिक महज कुछ दिन पहले ही सुरेश को दिल का दौरा पड़ा था इसके बाद उनकी पीजीआई, लखनऊ में एंजियोप्लास्टी की गयी। इसके बाद वे ठीक होकर घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। इसी बीच आज अचानक फिर से दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

सुरेश इस समय नगर सीट के लिए निकाय चुनाव में भाजपा के प्रभारी थे। इसके पहले वे भाजपा के नगर अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चन्द्र किशोर के नगर प्रतिनिधि भी रह चुके थे।

निधन की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल जायसवाल व तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुरेश के घर पर लग गया।

 

Published : 
  • 26 November 2017, 3:02 PM IST