महराजगंज: गहमागहमी के बीच नगर पालिका बोर्ड की बैठक में चर्चा.. कैसे हो शहर का विकास?

‘सौ करोड़ के सालाना बजट’ वाली जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषद बोर्ड की दूसरी बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। पूरी खबर..

Updated : 17 January 2018, 7:37 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर का समग्र विकास कैसे किया जाय? इसको लेकर बुधवार को सभासदों, नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक ने तीन घंटे तक मंथन किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा खेल, जनता त्रस्त.. तहसीलदार- एसडीएम मस्त

बैठक में पुरुष सभासद 

यह भी पढ़ें: कमीशन का खेल, एक ईओ को पांच जगह का चार्ज, सवालों के घेरे में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था

ठोस काम न दिखने पर सभासद दिखे क्षुब्ध
नगर पालिका सभागार में आय़ोजित इस बैठक में क्षुब्ध सभासदों ने अपने मोहल्ले के विकास को लेकर प्रस्ताव रखे। कई सभासदों ने नाराजगी जतायी कि चुनाव बीतने के ड़ेढ़ महीने बाद भी किसी भी प्रकार का ठोस काम नही दिख रहा है। जनता बार-बार जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को टोक रही है।

बोर्ड बैठक में महिला सभासद

शहर में खुलेगी गौशाला, बनेगा कूड़ा घर
बैठक में 12 बिंदुओं पर चर्चा की गयी। पोखरों और बंजर जमीनों पर जिसने भी अतिक्रमण किया है उसे बख्शा नही जायेगा। शहर के नेहरु नगर मुहल्ले, वार्ड नंबर 1 में कान्हा उपवन नाम से गौशाला खोली जायेगी। अमृत योजना के तहत शहर में कूड़ा घर बनाया जायेगा।  

बांटी गयी गेरुआ रंग की ड्रेस
जाड़े को देखते हुए एक अच्छे कार्य के रुप में नगर पालिका के सभी स्वीपरों को गेरुआ रंग की ड्रेस का वितरण बोर्ड की बैठक के बाद किया गया। 

 

Published : 
  • 17 January 2018, 7:37 PM IST

Related News

No related posts found.