हिंदी
सिसवा बाजार (महराजगंज): जिले के सिसवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सिसवा बाजार के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की पटरी संख्या 3 पर हुआ। खबर लिखे जाने के वक्त तक हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गोरखपुर से नरकटियागंज रेल मार्ग पर सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से निकली चीनी मिल के सामने मालगाड़ी रूक गई और खड्डा की तरफ जैसे ही आगे बढ़ी तभी एक व्यक्ति चलती मालगाड़ी के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल है। शव रेल पटरी पर वैसे ही पड़ा था, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में रेलवे प्रशासन समेत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
Published : 29 August 2022, 6:25 PM IST
Topics : Maharajganj Siswa railway station train accident uttar pradesh उत्तर प्रदेश महराजगंज मालगाड़ी मौत रेल का हादसा सिसवा रेलवे स्टेशन