हिंदी
महराजगंज: जिले के कोल्हुई बाज़ार में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन आज से शुरू किया गया। लोगों ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू होने से पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, साथ ही आकर्षक मनमोहक झांकी निकाली गई।
कोल्हुई कस्बे में इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही। आज से कोल्हुई कस्बे में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन शुरू किया गया, जो 24 मार्च तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: महराजगंज की बड़ी ख़बर हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
इस कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख रूप से कोल्हुई कस्बे के गीता उपाध्याय पत्नी स्व० अश्विनी उपाध्याय है। कस्बे के लोग कई दिनों से इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटे थे। कार्यक्रम स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रहीं। इस दौरान पूजा अर्चना के साथ दीप प्रजवल्लित कर लोगो में प्रसाद का वितरण किया गया।
Published : 18 March 2020, 5:17 PM IST
Topics : Katha Maharajganj priest uttar pradesh कथा कोल्हुई बाजार भागवत महापुराण