महराजगंजः छात्राओं ने कुछ अलग अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं, रंगोली में अनुष्का और आस्था ने मारी बाजी

दिवाली के मौके पर जिले के एपीएस स्कूल में दिवाली का शुभ संदेश देने के लिए छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। जिसमें अनुष्का त्रिपाठी और आस्था त्रिपाठी ने बाजी मारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 November 2021, 3:15 PM IST
google-preferred

महराजगंजः दिवाली पर्व पर मंगलवार को एपीएस स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में अनुष्का त्रिपाठी और आस्था त्रिपाठी ने बाजी मारी है। 

दिवाली के मौके पर जिले के एपीएस स्कूल में दिवाली का शुभ संदेश देने के लिए छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई जिसमें अनुष्का त्रिपाठी और आस्था त्रिपाठी ने बाजी मारते हुए लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

कक्षा 9 और 10 की छात्राओं ने स्कूल परिसर में रंगोली बनाई और लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी है। विद्यालय की छात्राओं ने तीन ग्रुप बनाकर अलग-अलग रंगोली बनाई। 

विद्यालय के प्रबंधक ने ग्रुप A के शीतल, रागिनी, नंदिनी, आस्था और अनुष्का को प्रथम रैंक प्रदान करते हुए पुरस्कार वितरित किए। जिससे बच्चों का मनोबल और पढ़ाई में रुचि बढ़ सके।

Published : 
  • 2 November 2021, 3:15 PM IST

Advertisement
Advertisement