हिंदी
महराजगंज: इन दिनों जनपद के कई ब्लॉक के सेक्रेटरी और एडीओ पंचायत लगातार चर्चा में बने हुए है। कही भ्रष्टाचार तो कही लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला परतावल ब्लॉक से जुड़ा है। परतावल ब्लॉक तैनात एडीओ पंचायत और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दोनों को वहां से हटाकर विकास भवन से संबद्ध कर दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एडीओ पंचायत परतावल प्रदुम्न प्रजापति आयुष्मान कार्ड की प्रगति में एकदम फिसड्डी साबित हुए। जिससे भरी बैठक में सीडीओ ने इनको जिले से संबद्ध करने का आदेश दे दिए।
इसी तरह के दूसरे मामले में लक्ष्मीपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी (सेक्रेटरी) अश्वनी पटेल पर भी लगातार अपने कार्यों में शिथिलता और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे, जिसको लेकर उन्हें भी जिले में डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
फिलहाल परतावल में एडीओ पंचायत का कार्यभार एक सेक्रेटरी को सौपा गया है।
Published : 23 June 2023, 3:14 PM IST
Topics : एडीओ पंचायत कार्रवाई ग्राम पंचायत अधिकारी जिला प्रशासन महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन
No related posts found.