Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने देखी विकास योजनाओं की हकीकत, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज दौरे पर आये उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, मनोज सिंह ने आज जनपद की विकास योजनाओं की जानकारी ली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज दौरे पर पहुंचे अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने देखी विकास योजनाओं की हकीकत, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज: जनपद दौरे पर आए वरिष्ठ आईएएस और राज्य के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज, मनोज कुमार सिंह ने आज अधिकारियों संग बैठकर कर कई विकास योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिग के बाद पंचायती राज व राजस्व विभाग द्वारा एन.आर.एल.एम. के सहयोग से आत्मनिर्भर महिला किसान प्रोड्यूसर कं. लि. द्वारा आयोजित महराजगंज मार्ट का भी मनोज कुमार सिंह ने उद्घाटन किया गया।

अपर मुख्य सचिव द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके व्यवसाय व उत्पादों के बारे में भी बात की गई। समूह की महिलाओं द्वारा बताया कि इस कंपनी को एन.आर.एल.एम. के सहयोग से खड़ा किया गया है और वे सभी इसमें डायरेक्टर हैं। अपर मुख्य सचिव ने उनके उत्पादों की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन लोगों के उत्पादों के खरीद के प्रयास करेंगे, क्योंकि आप लोगों के उत्पाद न सिर्फ अच्छे हैं, बल्कि सस्ते भी हैं। समूह की महिलाओं ने अपर मुख्य सचिव को इसके लिए धन्यवाद भी किया।

इसके बाद अपर मुख्य सचिव जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज में आयोजित सरस मेले में गए। उन्होंने मेले का उद्घाटन किया और मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समूहों से बात भी की। बातचीत में जागृति समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि आज मेले में उन्होंने 3000/- रूपये की बिक्री की है, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

इसी तरह माँ वैष्णव समूह की महिलाओं ने भी लगभग 700 के इलेक्ट्रिक उत्पादों की बात कही। स्वयं अपर जिलाधिकारी ने एक स्टॉल से अचार व मुरब्बे खरीदे। अपर मुख्य सचिव ने मेले की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से इस प्रकार के छोटे-छोटे समूहों को व्यापार का एक मंच मिलता है, जिससे इन समूहों का व्यापार बढ़ता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। 

मेले में अपर मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version