
महराजगंज: समाधान दिवस नौतनवां में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान पहुंचे। समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान फरियादीयों कि समस्या भी सुने। तत्काल समाधान के आदेश भी दिये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस.. जमकर की नारेबाजी
डीएम ने कानून-गो अनवारुल्ला और कृष्णगोपाल से भूमि विवाद को लेकर जानकारी मांगी जिसे देने में दोनों लोग असमर्थ रहे। डीएम ने जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों कानून-गो को को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट जारी कर दी।
समाधान दिवस में डुडा विभाग के जे०ई० धर्मेंद्र मणि के खिलाफ शिकायत मिलने पर और समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच का आदेश दे दिया।
Published : 5 January 2019, 3:47 PM IST
Topics : महराजगंज