हिंदी
महराजगंज: पनियरा रेंज के टिकरिया जंगल में तस्कर द्वारा आज भी चोरी-छिपे लकड़ी काटा जा रहा है। इन दिनों वन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर लकड़ी तस्कर का पर्दाफाश करने में जुटी है। इसी कड़ी में बीती रात मुखबिर की सूचना पर पनियरा डी.एफ.ओ. की टीम ने जंगल टिकरिया में छापेमारी कर लाखों की कीमती लकड़ी वाहन सहित बरामद की। इसके साथ ही 4 लकड़ी तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी के नाम राजेश, मनोज सिंह, त्रिलोकी, सतई है।
इन सभी पर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम 1926 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी ग्राम सभा बहरामपुर के रहने वाले है। इस मामले में संलिप्त वाहन को जप्त कर धारा 52, IFA 1927 में कार्यवाही शुरू हो गयी है।
Published : 29 June 2018, 3:24 PM IST
Topics : Maharajganj गिरफ्तार छापेमारी महराजगंज लकड़ी तस्कर