महराजगंज: यात्रियों से भरी बस और पिकअप में आमने-सामने की टक्‍कर, 4 घायल

जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के फरेंदा राष्‍ट्रीय राजमार्ग-730 पर सिकंदरा गांव के पास एक सरकारी बस और पिकअप में टक्‍कर हो गई। टक्‍कर आमने सामने की हुई जिसमें बस सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 September 2019, 7:09 PM IST

महराजगंज: जिले के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के से गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्‍या  730 पर सिकंदरा गांव के पास सरकारी बस और पिकअप में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान बस में 50 लोग सवार थे। 

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्‍त दोनों वाहन

आमने सामने की भीषण टक्‍कर में 4 लोग घायल हो गये। वहीं एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से निकालकर दूसरे वाहन से उनके गंतव्‍य तक भिजवाया। फिलहाल अभी घायलों की पहचान नही हो सकी है। वहीं दोनों क्षतिग्रस्‍त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया गया है। 

Published : 
  • 1 September 2019, 7:09 PM IST