महराजगंज: घर में फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने दे दी जान, जानिये आखिर क्यों की उसने आत्महत्या

एक युवक ने घर में फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट से जानिये, आखिर क्यों किया युवक ने सुसाइड..

Updated : 10 August 2020, 10:37 AM IST
google-preferred

महराजगंज: जिला मुख्यालय के समीप कांशीराम आवास में एक युवक (25) अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी होने पर पत्नी व पड़ोसी फंदा काटकर उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। मृतक युवक एक ऑटो चालक था। उसकी मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

हैरान हैं सभी लोग

जानकारी के मुताबिक रविवार को सुसाइड करने वाला युवक मोनू नगर पालिका परिषद महराजगंज के हमीद नगर वॉर्ड में जिला मुख्यालय के समीप पत्नी के साथ रहता था। तीन साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों का घर परिवार ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन इसके बावजूद भी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के इस आत्मघाती कदम से सभी लोग हैरान हैं।

पुलिस के सामने रोती मृतक मोनू की पत्नी

लॉकडाउन भी बनी मूसीबत

बताया जाता है कि युवक ने आर्थिक तंगी के चलते मौत को गले लगाया। जानकारी मिली है कि लॉक डाउन के दो माह पहले उसने दो स्वयं सहायता समूहों से एक लाख रुपया ऋण लिया और एक फाइनेंस कंपनी से लोन पर टैंपो लिया था। लॉक डाउन के चलते सवारी न मिलने के कारण वह टैंपो की जरूरी किश्त और अन्य खर्चे भी नहीं निकाल पा रहा था। किश्त जमा न हो पाने से वह काफी परेशान था। 

ऐसे बढ़ी परेशानी

मोनू की परेशानी पंद्रह दिन पहले तब और बढ़ गयी, जब किश्त जमा न करने पर फाइनेंस कम्पनी मोनू का टेंपो को खींच ले गई। इससे वह अधिक परेशान हो गया था। पत्नी आयशा चिउरहा रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में काम कर रही थी। इससे दोनों का खर्च चल रहा था।

मोनू को ले जाया गया अस्पताल

यह भी जानकारी मिली कि रविवार को पति-पत्नी बाइक से घूम कर आए थे। मोनू ने पत्नी से चिकन खाने की इच्छा जताई। इस पर वह बाजार से मीट खरीद कर ले गई। मोनू ने पत्नी से पांच सौ रुपया मांगा। उसने दे दिया। इसके बाद वह काम करने के लिए चली गयी। बाद में उसके पति के संदिग्ध परिस्थियों में फांसी लगाने की सूचना मिली। पत्नी औऱ पड़ोसी मोनू को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक रिपोर्टों और जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी और काम न चलने के कारण तनाव में आकर मोनू ने आत्महत्या की। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Published : 
  • 10 August 2020, 10:37 AM IST

Related News

No related posts found.