
महराजगंज: जिले के मिठौरा क्षेत्र के एक गांव में जनता के लाखों रुपये की पानी बनी टंकी केवल शो-पीस बनकर खड़ी है। ग्रामीण स्वच्छ पानी को तरस रहे हैं। वहीं टंकी पानी को बनने के बाद से ही तरस रही है।
महराजगंज के खजुरियां गांव में बनी टंकी अपने बनने के बाद से ही पानी भरे जाने के लिए तरस रही है। ग्रामीण पानी के लिए दूसरे स्त्रोतों का इस्तेमाल करते हैं।
इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि टंकी के लिए अब तक ऑपरेटर की नियुक्त नहीं किया गया है। जिसके कारण पानी की टंकी चालू नहीं हो पा रही है। जबकि टंकी को बने हुए काफी समय हो गया है। जिससमें जलकल विभाग की लापरवाही साफ झलक रही है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि टंकी अब तक शुरू न किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुइ है।
Published : 12 May 2019, 4:41 PM IST