हिंदी
प्रयागराज: वसंत पंचमी के बाद से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया है। आज भी संगम में डुबकी लगाने के लिए सामान्य श्रद्धालुओं के साथ कुछ विदेशी और सियासी मेहमानों का क्रम रहेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।’
ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया।
Published : 8 February 2025, 3:38 PM IST
Topics : Bhajanlal Sharma chief ministers Dynamite News holy dip Madhya Pradesh Mahakumbh 2025 Mohan Yadav Rajasthan