हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में सरेशाम की गई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस वारदात को लेकर तरह-तरह की बातें और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है लेकिन मामले का राजफाश होना अभी भी बाकी है। अब इस मामले को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजल अंसारी का भी बड़ा बयान सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को लेकर बसपा सांसद अफजल अंसारी ने एक नई आशंका जाहिर की है। अफजल ने कहा कि कहीं हत्या का राज दफन करने लिए अतीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर ना हो जाए।
अफजल ने कहा कि कही ऐसा ना हो कि इस हत्याकांड की जांच किसी एजेंसी को दी जाए और सच आने से पहले, अतीक के हत्यारों का भी एनकाउंटर हो जाए ताकि असली राज दफन हो जाए।
इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी का नाम लिये बिना यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। अफजाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कल की घटना के बाद तंत्र पर लोगों का विश्वास बना रहेगा?
बता दें कि बसपा सांसद अफजल अंसारी का भाई और माफिया मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद है। मुख्तार के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Published : 16 April 2023, 2:01 PM IST
Topics : Ashraf Atiq Ahmed Mukhtar Ansari murder अतीक अहमद अफजल अंसारी अशरफ अहमद मुख्तार अंसारी हत्या