हिंदी
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अनुविभागीय मुख्यालय पिछोर के पास स्थित ग्राम डबिया कला में बिजली गिरने से एक पंडित की मौत हाे गई और लगभग 12 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के ग्राम डबिया कला में कल आकाशीय बिजली गिरने से धार्मिक स्थल ठाकुर दास बाबा में कथा कर रहे पंडित जयंत की मृत्यु हो गई। मौके पर कथा सुन रहे श्रद्धालुओं में से लगभग 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
घायल को उपचार के लिए पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों में से लगभग 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। (वार्ता)
Published : 28 June 2022, 4:12 PM IST
Topics : Madhya Pradesh Pandit Shivpuri घायल पंडित बिजली मध्यप्रदेश मौत शिवपुरी श्रद्धालु