हिंदी
मैहर: मध्यप्रदेश के मैहर जिले की बदेरा थाना पुलिस ने एक कार से पचास किलोग्राम गांजा बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उन्हें जेल भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की देर रात बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर गांव के निकट कार की तलाशी में सीट के नीचे छिपाकर रखा गया पचास किलोग्राम गांजा मिला है।
जब्त गांजा उडीसा से लाया गया था। इस मामले मे अमान खान, मोहम्मद सद्दाम, मकसूद, ताहिर, अरूण दाहिया और मोहित शर्मा को एनडीपीएस एक्ट के तहत कल जेल भेज दिया गया।
Published : 10 June 2024, 11:24 AM IST
Topics : Ganja Madhya Pradesh Maihar police smuggler गांजा गिरफ्तार जेल मध्यप्रदेश मैहर