हिंदी
राजगढ़: मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है।
सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा के कार्यकाल में) दो साल से अधिक का समय बाकी है।’’
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल उठाया बड़ा सवाल, पढ़िये पूरी खबर
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.65 लाख मतों के अंतर से हरा दिया था।
सिंह ने 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर में दर्शन के लिए मुझे किसी के न्योते की जरूरत नहीं: दिग्विजय सिंह
मौजूदा लोकसभा में राज्य की 29 सीट में से 28 पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।
Published : 29 January 2024, 11:14 AM IST
Topics : Congress leader Digvijay Singh Lok Sabha elections Madhya Pradesh इनकार कांग्रेस दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश राजगढ़ लोकसभा चुनाव