Madhabi Puri Buch: धोखाधड़ी, SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश, जानिये पूरा मामला

सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच को लेकर बड़ी खबर है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 March 2025, 5:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: शेयर बाजार को रेगूलेट करने वाली प्रमुख संस्था सेबी (SEBI) की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच को लेकर बड़ी खबर है। माधवी पुरी बुच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बुच के अलावा 5 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक माधबी पुरी बुच पर शेयर बाजार में कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुंबई की अदालत ने पूर्व सेबी प्रमुख बुच और 5 अन्य लोगों के खिलाफ शेयर बाजार धोखाधड़ी और नियामक उल्लंघनों के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। 

मुंबई की विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश, शशिकांत एकनाथराव बांगड़ ने अपने आदेश में कहा कि बुच के खिलाफ नियमों में चूक और मिलीभगत के प्रथम दृष्ट्या सबूत हैं।

अदालत ने कहा कि इस मामले में एक निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगी।

अदालत ने इस पूरे मामले में 30 दिनों के भीतर मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी।

माधबी पुरी बुच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि सेबी की पहली महिला प्रमुख रहीं।

Published :  2 March 2025, 5:06 PM IST

Advertisement