हिंदी
भिंडः मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की शादी तो हुई पर सुहागरात से पहले ही दुल्हन पति का घर छोड़कर फरार हो गई। जब पुलिस ने दुल्हन को पकड़कर इसकी वजह जानी तो सबके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई।
मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र का है। जहां सोनू जैन नाम का शख्स रहता है। सोनू दिव्यांग है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। सोनू के एक रिश्तेदार ने अपने एक दोस्त से मिलवाया। सोनू ने उस दोस्त को शादी नहीं होने का कारण और दिक्कत के बारे में बताया। इस पर उस दोस्त ने कहा की वह उसकी शादी करा देगा, लेकिन इसमें करीब एक लाख रुपए खर्च होंगे।
इसके बाद सोनू को एक अनीता नाम की लड़की दिखाई गई, अनिता ग्वालियर की ही रहने वाली थी। आनन-फानन में दोनों की शादी भी हो गई। इसमें लड़की के साथ दो और लोग मौजूद थे। शादी के बाद जब सोनू अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था, तभी पता चला कि वो पहले ही छत से भाग गई है और उसके साथ उसके दो साथी भी फरार हो गए हैं। गश्त कर रही पुलिस ने रात में ही दुल्हन को पकड़ लिया और थाने ले गई। जब सुबह दूल्हे ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की और रिपोर्ट दर्ज कराई, तब पुलिस ने दुल्हन से पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला की दुल्हन अनिता पहले से शादीशुदा है और उसका 15 साल का एक बेटा भी है। दरअसल, वो लड़की दुल्हन नहीं बल्कि ठगने वाले गिरोह की हिस्सा थी। दूल्हे से शादी के बहाने लिए गए एक लाख रुपए ठगने थे। उसने बताया कि यदि किसी की शादी न हो रही होती, तो ये लोग उसके संपर्क में आकर शादी कराने का झांसा देकर रुपए वसूलते और रस्में होने के बाद फरार हो जाते थे।
Published : 2 August 2021, 2:26 PM IST
Topics : Bhind Luteri Dulhan Madhya Pradesh क्राइम क्राइम भिंड मध्य प्रदेश