हिंदी
लखनऊ: विपक्षी दल जहां भाजपा पर दलितों और पिछड़ों के हक को छीनने के आरोप लगा रही है वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पिछड़ी जातियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। योगी सरकार ने यूपी में अनुसूचित जातियों (एससी) कोटे में 17 अति पिछड़ी जातियों को जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके लिये सरकार जल्द कानून बनायेगी।
अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के देखते हुए योगी सरकार का यह फैसला समाजवादी पार्टी और बहुजन सनाज पार्टी के लिए भारी पड़ सकता है।
योगी सरकार ने जिन 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी कोटे में लाने का प्रस्ताव रखा है, उसमें - कुम्हार, निषाद, मल्लाह, केवट, कश्यप, धीवर , बाथम, मछुवारा, प्रजापति, राजभर, कहार, मांझी, तुरहा, गौड़, भर , कहार शामिल हैं। यह सभी पिछड़ी जातियां के अन्तर्गत आती हैं। इनको अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।
Published : 23 April 2018, 4:19 PM IST
Topics : एससी कोटे पिछड़ी जातियों प्रस्ताव योगी सरकार लखनऊ
No related posts found.