लखनऊ: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जलाया

दहेज का लोभ किसी शख्स को किस कदर हैवान बना देता है, इसकी बानगी एक बार फिर से देखने को मिली है। यूपी की राजधानी लखनऊ में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। विवाहिता 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 2 February 2019, 7:13 PM IST
google-preferred

लखनऊ: सोचिए, हमारे हाथ पर गर्म तेल के ज़रा से छींटे क्या पड़ जाएं हमसे बर्दाश्त नहीं होता फिर अगर किसी का शरीर 70 प्रतिशत तक जला दिया गया हो तो उसके शरीर पर क्या गुज़र रही होगी!

यह भी पढ़ें: लखनऊ: डॉक्टर का कबूलनामा, इस वजह से की प्रेमिका नर्स की गला घोंटकर हत्या
दहेज का लोभ किसी शख्स को किस कदर हैवान बना देता है, इसकी बानगी एक बार फिर से देखने मिली है। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित कसाई मोहल्ला में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी ना होने पर जिंदा जला दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि विवाहिता 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। 

मां ने कहा-बेटी जब पेट से थी तब भी करते थे परेशान
पीड़िता (खुशबू) अलीगंज की निवासी बताई जा रही है जिसकी एक साल पहले मड़ियांव निवासी अंसार से शादी हुई थी। शादी के बाद से लगातार ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे लेकिन मांग ना पूरी होने पर दहेज लोभियों ने देर रात खुशबू को जिंदा जलाया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मृतक बिजली संविदा कर्मी की बेटी रिमझिम से सीएम ने की मुलाकात,पढ़ाई के लिए दी सहायता राशि
पीड़िता की मां का कहना है कि उसका दामाद अंसार शादी के बाद से आये दिन बाइक और पैसों की मांग करता रहता था और मांग पूरी ना होने पर उसको आये दिन मरता पीटता था जिसकी शिकायत उनकी बेटी ने अपनी सास से भी की थी, लेकिन सास ने उसकी एक बात भी नहीं सुनी। 
साथ ही बताया कि उनकी बेटी जब पेट से थी तब भी उसको उसके ससुराल वाले परेशान करते थे। जिसके बाद उसको घर ले आया गया था। लेकिन बच्चा होने के बाद अभी 8 जनवरी को उनका दामाद आया और उसको घर ले जाने की बात कहने लगा। जिसके बाद ही उसको भेजा गया, लेकिन फिर भी ससुराल वालों ने उनकी बेटी को कल देर रात तेल डालकर जिंदा जला दिया।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी है पुलिस
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मड़ियांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीड़िता खुशबू के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बताया कि पीड़िता के साथ-साथ उसके पति का भी हाथ जला हुआ है जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। 
बताया जा रहा है कि पुलिस को देर रात स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि ससुरालजनों ने अपनी बहू को जिंदा जलाया और उसको सिविल अस्पताल ले गएं हैं। इसके बाद  पुलिस ने सिविल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस द्वारा एसीएम-7 से पीड़िता का बयान लेने की भी बात कही गई है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published : 
  • 2 February 2019, 7:13 PM IST

Advertisement
Advertisement