लखनऊ: तेज रफ्तार बाइक सवार समेत तीन लोग फ्लाईओवर से गिरे, गंभीर घायल

यूपी की राजधानी में रफ्तार का कहर आज फिर दिखा। राजधानी के विभूति खंड फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग नीचे आ गिरे। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 29 August 2019, 6:58 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी की राजधानी में विभूतिखंड थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से तीन बाइक सवार लोग गिर गए। जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

लखनऊ के विभूति खंड क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार तीन लोग सुधीर, नीरज और अंकित फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पुल के डिवाइडर से टकरा गई जिसके कारण भयानक हादसा हुआ। गंभीर रूप से तीनों घायलों को लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर हालत होने पर सुधीर को लोहिया ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। 

Published : 
  • 29 August 2019, 6:58 PM IST