हिंदी
लखनऊ: प्रमुख समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोहिया जी के बताये मार्ग पर चलने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि केवल नेताजी ने ही लोहिया की परमपरांओं को देश में आगे बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- यूपी पुलिस विभाग में आत्महत्याओं के लिये योगी सरकार जिम्मेदार
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी समाजवादी व्यक्ति कभी भी जातिवादी नहीं हो सकता है। समाजवादियों की जब सरकार भी सरकार बनी हैं तब उन्होंने जनता को विकास का रास्ता दिखाया और विकास का रास्ता अपनाया है। लेकिन भाजपा ने विकास के केवल सपने बेचे हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: किसानों पर लाठीचार्ज..अखिलेश यादव ने सरकार पर किया जोरदार हमला
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार हत्याएं हो रही है। मुख्यमंत्री की भाषा अशोभनीय और निंदनीय होती जा रही है। जबसे भाजपा की सरकार आई है, तबसे नौजवानों को नौकरी और रोज़गार मिलना मुश्किल हो गया है। हर तरफ सरकार पर उंगलिया उठ रही हैं।
अखिलेश ने कहा कि पुलिस में सामंजस्य बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन यहां मामला उलटा नजर आ रहा है। सपा ने राज्य की जनता को जो पुलिस की 100 नम्बर सेवा दी थी बीजेपी सरकार उसे बर्बाद करने में लगी हुई है। इज़्ज़त घर से लेकर सड़क तक हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मौके आने पर अपने लोगों को तक नहीं पूछती है। यशवंत सिंह और शत्रुघन सिन्हा दोनों भाजपा बड़े नेता है लेकिन आज उनके बारे में हर कोई जानता है, यह भाजपा का असली चेहरा है।
Published : 12 October 2018, 4:44 PM IST
No related posts found.