
लखनऊ: राजधानी के शहिद पथ पर लो विजिबिलिटी के कारण आगे खड़ी ट्रेलर में तेज़ रफ्तार डाला जा घुसा। वहीं पीछे की ओर से आ रहे ट्रक ने भी डालें में ठोकर मार दी। जिसके बाद डाले में भीषण आग लग गई। आग लगने से डाला चालक और साथ में बैठें खलासी के झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: प्रसव के नाम पर सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली जारी..जांच के लिए गठित हुई टीम
सूचना मिलतें ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरा मामला विभूतिखंड थाना क्षेत्र के शाहिद पथ का है। जहां देर रात तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गई। जिसके बाद भीषण हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: एसटीएफ के हत्थे चढ़े 142 किलो गांजा के साथ दो तस्कर
हादसे में डाला चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग के अफसर आग बुझाने के बाद अंदर फंसे शव को बाहर निकाला। हालांकि पूरी तरह से डाला जलकर खाक हो गया। अंदर बैठें दोनो व्यक्ति भी जिंदा गये। देर रात तक़ दोनो की शिनाख्त नहीं हो सकी।
Published : 16 January 2019, 11:12 AM IST
Topics : गाड़ियों की टक्कर भीषण कोहरें यूपी लखनऊ शहीद पथ हादसा