लखनऊ: रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत में शरण देने के विरोध में प्रदर्शन

रोहिंग्या मुस्लिमों के म्यांमार से आकर भारत में शरण लेने के विरोध में लखनऊ के ‘युवा भारत’ संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 October 2017, 5:25 PM IST

लखनऊ: रोहिंग्या मुस्लिमों के म्यांमार से आकर भारत में शरण लेने के विरोध में 'युवा भारत' संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। युवा भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से इस मामले पर अपना सख्त रूख बनाये रखने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें: 'रोंहिग्या मुस्लिमों के मामले में हस्तक्षेप करे सरकार'

'युवा भारत' संगठन के प्रवक्ता आत्मप्रकाश मिश्रा ने बताया कि म्यांमार में सालों से रह रहे इन रोहिंग्या मुस्लिमों पर वहां की सरकार ने अपराधों में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए है। रोहिंग्या मुस्लिमों को अपने यहां शरण देने को कोई भी देश तैयार नहीं है। ऐसे में यदि इन्हें हमारे देश में शरण दी गई तो ये हमारे देश के लिये गंभीर खतरा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर जा रही नाव पलटी, 12 की मौत, 35 लापता

वहीं 'युवा भारत' संगठन के प्रवक्ता आत्मप्रकाश मिश्र ने इस मामले में चुप्पी बनाये रखने वाले दलों पर भी निशाना साधते हुए उनसे अपनी नीति स्पष्ट करने की भी मांग की।

Published : 
  • 9 October 2017, 5:25 PM IST

No related posts found.