Site icon Hindi Dynamite News

इकाना स्टेडियम का नाम बदलना BJP का ‘राजनीतिक स्टंट’..2019 में जनता सिखायेगी सबक

राष्ट्रीय लोक दल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किये जाने पर इसकी कड़ी निंदा की है। RLD ने इसे भाजपा का राजनीतिक स्टंट करार दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें भाजपा को लेकर और क्या बोले आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
इकाना स्टेडियम का नाम बदलना BJP का ‘राजनीतिक स्टंट’..2019 में जनता सिखायेगी सबक

लखनऊः राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इलाहाबाद और लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदला जाना केवल राजनीतिक स्टंट भर है। इससे आम जन को कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी को इससे 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई लाभ होने वाला नहीं है। मसूद अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद कोई शहर या स्टेडियम बनवाकर उसका नाम अटल जी के नाम पर रखना चाहिए था।   

यह भी पढ़ेंः Ind vs Wi: लखनऊ में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का मेयर संयुक्ता भाटिया ने किया स्वागत  

 

  

इकाना स्टेडियम का बदला नाम

 

BJP के खिलाफ महागठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल भी शामिल

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल भी शामिल होगा। वहीं राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ 6 सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतरेंगे।    

यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने चला ये दांव, यहां मनायेंगे दिवाली

 

 

RLD प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद

 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को सेना ने कुछ यूं सिखाया सबक

 

शिक्षक भर्ती उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज युवाओं के साथ धोखाः RLD 

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को गुमराह कर पहले तो उनके वोट हासिल कर लिए और जब वे नौकरी की मांग को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे तो सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन पर भीषण लाठीचार्ज कर दिया। यह युवाओं के साथ सरासर नाइंसाफी है। राष्ट्रीय लोकदल इसकी कड़ी निंदा करता है। 

अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी रह गये है और भाजपा को अपनी हार तय दिख रही है। जनता भी इस मौके का इंतजार कर रही है। 2019 में लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा सरकार को जनता जरूर सबक सिखाकर BJP को सत्ता से बेदखल करेगी।
 

Exit mobile version