हिंदी
लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की मौजूदगी में बसपा के पूर्व विधायक रहे मुकुल उपाध्याय, रामहेत भारती समेत दूसरे कई नेताओं ने आज भाजपा का भगवा रंग ओढ़ लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि 400 से अधिक जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं से जिन परिवारों को लाभ मिला है, उन तक पार्टी के नेता पहुंचेंगे और एक कमल ज्योति जलाएंगे। इस मौके पर कमल के आकार का बना एक दिया भी प्रस्तुत किया गया।
जिसे कल लाभार्थी परिवारों के बीच जाकर भाजपा नेता जलाएंगे। देश और दुनिया में जारी चुनौतियों पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि देश में कमोबेश होने वाली आतंकी घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है, जबकि सीमाओं पर अभी भी कई देशों के साथ तनाव जारी है, मगर भारतीय सेना बहादुरी से उनका मुकाबला कर रही है।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
महेंद्र नाथ पांडे ने सपा बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि यह बेमेल और नकारात्मक गठबंधन है, जो केवल भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए किया गया है, मगर हमें देश की जनता पर विश्वास है। जनता एक बार फिर से भाजपा को केंद्र की सत्ता में लाने के लिए तैयार बैठी है।
Published : 25 February 2019, 5:15 PM IST
Topics : 5 साल केंद्र चुनाव बसपा बीजेपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे राजनीतिक दलों लखनऊ सरकार
No related posts found.