
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नये साल की पूर्व संध्या पर राज्य की न्यायिक व्यस्था में एक बड़ा परिवर्तन करते हुए गोरखपुर के जिला एवं सेशन जज प्रमोद श्रीवास्तव की यूपी के प्रमुख सचिव न्याय के रूप में नियुक्ति की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जज प्रमोद श्रीवास्तव की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक प्रमुख सचिव न्याय के पद पर जज प्रमोद श्रीवास्तव की नियुक्ति कल शुक्रवार यानि 1 जनवरी 2021 से प्रभावी होगी।
Published : 31 December 2020, 7:58 PM IST
Topics : High Court uttar pradesh इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिला जज नियुक्ति प्रमुख सचिव न्याय