हिंदी
लखनऊ: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन दोनों जगहों पर 28 मई को मतदान होगा। जबकि इन चुनावों के परिणाम की घोषणा 31 मई को की जाएगी।
चुनाव आयोग के अनुसार इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 10 मई है। जबकि प्रत्याशी 14 मई तक अपना नामांकन ले सकते है। जिसके बाद 28 मई को चुनाव होगा और 31 मई को मतगणना होगी। इसके अलावा आयोग ने फैसला किया है कि इन उपचुनावों में सभी जगह ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। आयोग ने इन उपचुनावों के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर के विधायक लोकेंद्र सिंह के निधन के बाद ये सीटें खाली पड़ी है।
Published : 26 April 2018, 7:14 PM IST
Topics : ऐलान कैराना लोकसभा घोषणा तारीख नूरपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा
No related posts found.