हिंदी
लखनऊ: एक युवक को बिजली विभाग में शिकायत करना महंगा पड़ गया। युवक की शिकायत का समाधान तो नहीं ही किया गया बल्कि वहीं अधिशासी अभियंता और कर्मचारियों ने मिलकर युवक को पीट दिया। जिस पर कर्मचारियों ने जबरन सुलह भी करवा ली। वहीं पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

मामला यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरंतगज विधानसभा पावर हाउस का है। जहां एक युवक बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचा था। जिसे लेकर वहां कुछ कहासुनी हो गई और इस पर कमरा बंद करके अधिशासी अभियंता समेत कर्मचारियों ने युवक को जमकर पीट दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जबरन युवक से सुलहनामे पर दस्तखत करवा लिए।
यह भी पढ़ें: पीड़िता के बाद अब वकील को एयरलिफ्ट किया जाएगा AIIMS
वहीं पुलिस मामले से अनजान है, पुलिस का कहना है कि शिकायत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published : 6 August 2019, 4:35 PM IST
Topics : beating complaint Executive Engineer Lucknow power corporation अधिशासी अभियंता बिजली विभाग मारपीट लखनऊ शिकायत