Site icon Hindi Dynamite News

लखनऊ: ठेका प्रथा के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली 30 अक्टूबर को

ठेका प्रथा समेत विभिन्न श्रम कानूनों को लेकर भारतीय मजदूर संघ 30 अक्टूबर को लखनऊ में रैली करने जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस स्पेशल रिपोर्ट में पढ़िये क्या है संघ की मांगे..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
लखनऊ: ठेका प्रथा के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली 30 अक्टूबर को

लखनऊ: भारतीय मजदूर संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को राजधानी में विशाल रैली करने जा रहा है। संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने बताया कि अप्रैल के बनारस अधिवेशन में मजदूरों-कर्मचारियों की समस्याओं पर अनेक प्रस्ताव पारित हुए थे, जिसके बाद यह रैली की की जायेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: ATM में छेड़छाड़ कर बैंकों को करोड़ो रूपये का लगाया चूना, पूरा गिरोह चढ़ा एसटीएफ के हत्थे 

 

उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों में अनुचित छेडछाड, ठेका प्रथा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन दिया गया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़े राज बब्बर, CBI ऑफिस पर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर पुलिस लाठीचार्ज

कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की उदासीनता को देखते हुए छह सितंबर को पुन: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया लेकिन सरकार ने मजदूरों की सुधि नहीं ली। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रैली में सभी मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
 

Exit mobile version