
लखनऊ: शुक्रवार को लखनऊ में गोमदी नदी में एक युवक ने छंलाग लगाई। युवक घर से झगड़ा कर के निकला था। वह घर के झगड़े से परेशान था। जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां शुक्रवार कि सुबह करीब 5 बजे एक युवक झगड़ा कर के घर से निकला था। जब लड़के ने गोमती नदी में छलांग लगाई तो वहां पर मोजुद लोगों मे अफरा -तफरी मच गई। लेकिन किसी ने भी उसे बचाने कि हिम्मत नहीं जुटाई।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
वहीं घटना पर मौजूद कुछ चश्मदीदों ने बताया की उन्होने एक युवक को गोमती में कूदते हुये देखा और रूक जाने के लिए आवाज भी दी थी। मगर उसने इस और ध्यान नहीं दिया, और नदी में छलांग लगा दी।
इस अनहोनी से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर चौक थाना और हुसैनगंज थाने का पुलिस बल भी पंहुचा और मामलें की छानबीन शुरू कर दी गई है। साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
Published : 1 November 2019, 4:38 PM IST
Topics : Gomati River uttarpradesh क्राइम क्राईम गोमदी नदी भीड़ युवक लखनऊ लोगों