हिंदी
नई दिल्लीः लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये बने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) सिमटता दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इंडिया गठबंधन के दावों के उलट बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। ममता के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।
CM मान ने दिये ये संकेत
लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। बस कुछ ही दिनों में पार्टी इसका औपचारिक ऐलान कर देगी।
ममता ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। ममता ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किये और कांग्रेस पर उनके किसी भी प्रस्ताव को नहीं मानने का आरोप लगाया।
Published : 24 January 2024, 3:49 PM IST
Topics : Aam Aadmi Party arvind kejriwal india alliance Mamata Banerjee TMC अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव