हिंदी
पटना: बिहार के समस्तीपुर से लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लड़की को पहले अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और मंदिर में शादी रचाई। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसे छोड़कर फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की अन्य समुदाय से आती है। जो गोपालपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आई हुई थी।
वहां उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अलग समुदाय के होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। फिर एक दिन दोनों प्रेमी युगल घर से भाग गए और शादी कर ली।
मंदिर में की शादी
महाराष्ट्र जाकर दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी की और चार महीने तक वहां पति पत्नी के रूप में रहे। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जब इस बात की जानकारी युवक को हुई तो वह लड़की को स्टेशन पर छोड़कर समस्तीपुर भाग आया।
कई दिनों तक भटकने के बाद जब लड़के का कोई पता नही चला तो लड़की समस्तीपुर लड़के के घर आ पहुंची। प्रेमी की दगाबाजी से आहत लड़की ने अपनी मां के साथ जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
लड़के के घर वालों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ से बताया कि किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published : 23 February 2025, 6:53 PM IST
Topics : bihar crime news Bihar News cheating crime news Dynamite News Love Sex Dhokha LSD samastipur