भाजपा के उत्तर प्रदेश से चार और प्रत्याशी घोषित, बांदा के सांसद का टिकट कटा

भाजपा ने झांसी से सांसद केंद्रीय मंत्री उमा भारती के लोकसभा का चुनाव लड़ने से मना कर देने के बाद उनकी सीट पर अनुराग शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया है। जबकि बांदा के सांसद भैरों प्रसाद का टिकट काट दिया है।

Updated : 6 April 2019, 4:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज फिर उत्तर प्रदेश से चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। भाजपा ने 18 प्रत्याशियों में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उड़ीसा के साथ उत्तर प्रदेश के उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है।

भाजपा ने फूलपुर से प्रयागराज की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट से सांसद नीलम सोनकर पर दांव लगाया है।  गौरतलब है कि आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में है जबकि उनके सामने भोजपुरी स्‍टार भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ मैदान में हैं।

 साथ ही झांसी से सांसद तथा केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा पर भाजपा ने भरोसा जताया है। जबकि बांदा के सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की जगह आरके पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने अब तक घोषित 70 उम्मीदवारों में 15 सांसदों का टिकट काटा है। 

वहीं भाजपा ने जिला लखीमपुर खीरी के निघासन में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के निधन के बाद खाली सीट पर उनके पुत्र शशांक वर्मा को उम्‍मीदवारी दी गई है।

Published : 
  • 6 April 2019, 4:49 PM IST

Topics : 

Related News

No related posts found.

No related posts found.