हिंदी
लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले कई पार्टी नेताओं ने शनिवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। साइकिल में सवार होने वाले नेताओं का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वागत किया। इस मौके पर सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर कई निशाने साधे और कहा कि आम चुनाव में जनता पीडीए का साथ देकर भाजपा को हटाने का काम करेगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान बीजेपी, बसपा और जदयू के कई नेता सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव संभल में बोले- इस बार देश में संविधान बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है, आरक्षण बचाने का चुनाव है। यह संविधान मंथन का समय है।

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और जब विदाई करेंगे वह भी बड़ी अच्छी करेंगे। जो 14 में आए थे वह 24 में जाने वाले हैं। भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि जो वाइस चांसलर के अपॉइंटमेंट हुए है उसमें PDA कितना है? सरकार ने सबसे ज्यादा अगर धोखा दिया है तो वो PDA परिवार को दिया है। 69000 के बच्चे किस मंत्री के घर नहीं गए बताओ, इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि वह PDA परिवार के लोग हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को सीबीआई के समन पर डिंपल यादव का करारा जवाब
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी? 80 हराओ, एमएसपी पाओ। PDA की झलक अगले 50 साल तक रहेगी।
सपा को ज्वाइन करने वाले नेताओं में डॉक्टर सीताराम राजपूत भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गए।
इसके अलावा आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लवेश विधूढी, परवेज आलम, बसपा के इलियास अंसारी, कुशीनगर, पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हरदोई के तिलक चंद्र वर्मा, अंरिया के पूर्व विधायक मदन गौतम और सुबोध यादव सपा में शामिल हो गए।
Published : 9 March 2024, 5:08 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश नेता पार्टी कार्यालय लखनऊ शामिल सपा