हिंदी
केरल: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड में रोड शो कर, वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वायनाड सीट में राहुल का कड़ा मुकाबला I.N.D.I. अलायंस में शामिल CPI की एनी राजा से होगा। एनी राजा ने बुधवार को रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, भाजपा ने राहुल के खिलाफ के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से किया नामांकन#Rahulgandhi #Wayanad #Nomination pic.twitter.com/5coQzmZKAh
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 3, 2024
इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी की 'पांच न्याय पचीस गारंटी' को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए 'घर-घर गारंटी' अभियान शुरू किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी शुरुआत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से की। पार्टी की प्लानिंग है कि कम से कम 8 करोड़ घरों में गारंटी के कार्ड पहुंचाए जाएं।
Published : 3 April 2024, 1:18 PM IST
Topics : Congress Lok Sabha Election nomination Rahul Gandhi Wayanad कांग्रेस नामांकन राहुल गांधी लोकसभा चुनाव वायनाड