Lohri 2021: जानें इस साल कब मनाई जाएगी लोहड़ी, क्या है इसका महत्व

डीएन ब्यूरो

भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक लोहड़ी मुख्य रूप से सिख समुदाय का त्योहार माना जाता है। जानिए इस साल किस दिन मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार।

लोहड़ी

भारत के पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी के त्योहार की रौनक देखने लायक होती है। इस दिन अलग ही रौनक होती है।

13 जनवरी

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2021 में लोहड़ी पर्व 13 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार विशेषरूप से उत्तर भारत के प्रसिद्ध पर्वों में से एक है।

शरद ऋतु के अंत में मनाया जाता है

इसे शरद ऋतु के अंत और मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन अलाव जलाकर उसके इर्द-गिर्द डांस किया जाता है।

दुल्ला भट्टी की कहानी

इसके साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है।

अच्छी फसलों के लिए भगवान का शुक्रिया

यह त्योहार दुल्ला भट्टी की याद में तो मनाया ही जाता है साथ ही इस दौरान किसान अपनी अच्छी फसलों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।

इस त्योहार के दौरान खाने का भी महत्व है

फसलों के भविष्य के लिए भी किसान ईश्वर से कामना करते हैं। इस त्योहार के दौरान खीर, मक्के की रोटी और सरसों के साग का बड़ा महत्व है।








संबंधित समाचार