हिंदी
आजमगढ़: डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने डाइनामाइट न्यूज़ को दिये एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि पूरे रेंज में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
राशन वितरण, पुलिस के द्वारा किए जा रहे चालान आदि बातों पर डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्वयं प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।
जब भी उनके सामने अनाज या चालान संबंधी बात आती है तो वे नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराते हैं।
डीआईजी ने लॉकडाउन के दौरान गश्त करते हुए गली-मुहल्लों के अंदर बच्चों से ऑनलाइन पढ़ाई की भी जानकारी ली और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
Published : 30 April 2020, 8:40 PM IST
No related posts found.