Site icon Hindi Dynamite News

Lockdown: इन राज्यों में फिर से लॉकडाउन, महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या है आपके राज्य का हाल

कोरोना के दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से कई जगहों पर लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। कई शहरों में आज लॉकडाउन है। महाराष्ट्र में भी नई गाइडलाइंस जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lockdown: इन राज्यों में फिर से लॉकडाउन, महाराष्ट्र में नई गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या है आपके राज्य का हाल

भोपालः कोरोना की दूसरी लहर एक बार फिर से चल पड़ी है। इसके कारण कई जगहों पर एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामलों से होली का रंग पड़ेगा फीका, इन राज्यों ने 31 मार्च तक बढ़ाई गई सख्ती 

मध्य प्रदेश के तीन शहरों (भोपाल, इंदौर और जबलपुर) में शनिवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है। जो सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी। वहीं, बिना काम के बाहर निकलने वाले लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा इन तीनों शहरों के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मार्च तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। 

मध्य प्रदेश की सड़कों पर पसरा सन्नाटा

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। अब यूके, यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना जरूरी है। इसके अलावा कई जगहों पर 31 मार्च तक के लिए की स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में भी फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, लखनऊ में अब इन नियमों का पालन हुआ जरूरी

नागपुर में जारी लॉकडाउन को कुछ रियायतों के साथ 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। गुजरात के सूरत में मामलों में तेजी को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के समय को बढ़ा कर रात 9 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है।

Exit mobile version